खुलासा न्यूज,बीकानेर। कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से दपंति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुउ़ी है। जहां पर दपंति कार से दवाई लेकर पदमपुर जा रहे थे। इस दौरान रतेवाला के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। हादसे में लखबीर सिंह व निर्मल कौर की मौत हो गयी।
दोनों 1-जेजे, पदमपुर (श्रीगंगानगर) के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, लखबीर अपनी पत्नी के साथ श्रीगुरु अर्जन देवजी के शहीदी दिहाड़े पर गांव के गुरुद्वारा साहिब में दोपहर को माथा टेकने के बाद श्रीगंगानगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से दवाई दिलाने के लिए गया था।
शाम वह श्रीगंगानगर से पदमपुर की तरह वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव रत्तेवाला के पास उनकी बेकाबू होकर कार पेड़ से टकरा गई। जहां मौके पर लखबीर की मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ