पेड़ से टकराई कार, 3 बारातियों की मौत, टक्कर के बाद 70 फीट दूर गिरा इंजन
पेड़ से टकराई कार, 3 बारातियों की मौत, टक्कर के बाद 70 फीट दूर गिरा इंजन
श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और शव सड़क-खेत में बिखर गए। डैमेज कार के स्पीड मीटर में कांटा 100 पर अटका हुआ था। इंजन भी करीब 70 फीट दूर पड़ा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, युवक नशे में गाड़ी चला रहा था। हादसा खिचिया गांव के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार- रावला थाना क्षेत्र के 4 KPD गांव निवासी गोपी राम के घर शादी थी। बारात रायसिंहनगर के खिचिया गांव जा रही थी। 5 युवक पृथ्वी राज (24) निवासी 2 KLM, मोहनलाल (24) निवासी 5 KYD, गोविंद राम (23) निवासी 4KLM, बाबूलाल (25) निवासी 4 KPD और घनश्याम (25) निवासी 5 KYD स्विफ्ट डिजायर कार से बारात में जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पृथ्वीराज कार चलाने की जिद करने लगा। इसके बाद ड्राइवर को पीछे बैठा दिया और खुद कार चलाने लगा। सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। खिचिया मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान गाड़ी की स्पीड काफी तेज थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ