Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: आईपीएस अमित बुडानिया के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, टायर फटने से ट्रोले में जा घुसी कार

Bansal sadi
6 hours ago
बड़ी खबर: आईपीएस अमित बुडानिया के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, टायर फटने से ट्रोले में जा घुसी कार

 बड़ी खबर: आईपीएस अमित बुडानिया के पिता की भीषण सड़क हादसे में मौत, टायर फटने से ट्रोले में जा घुसी कार

सीकर। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुडानिया के पिता महावीर प्रसाद की सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। फतेहपुर सीओ नोपाराम भाकर ने बताया कि सीतसर, झुंझुनूं निवासी महावीर प्रसाद जाट (62) कार से कस्बे से मंडावा की ओर जा रहे थे। इस दौरान सदीनसर गांव के पास फतेहपुर- रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रात करीब साढ़े आठ बजे के बीच कार का टायर फट गया। कार असंतुलित होकर सामने से आ रहे ट्रोले से जा भिड़ी, जिससे कार का आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों व आसपास के निवासियों ने कार चालक महावीर प्रसाद को बाहर निकाला व उप जिला धानुका अस्पताल, फतेहपुर भिजवाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया व वाहन को थाना में खड़ा करवाया। महावीर प्रसाद का रात को ही पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया।

झालावाड़ एसपी बुड़ानिया के पिता की मौत पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर लिखा कि सड़क हादसे में झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के पिताजी महावीर प्रसाद जी के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है, शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं दुःख की घड़ी में अमित जी परिवारजनों को हिम्मत दें।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: