Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: डंपर से टकराई कार, एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, दूसरा घायल

Bansal sadi
5 months ago
बीकानेर: डंपर से टकराई कार, एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, दूसरा घायल

बीकानेर: डंपर से टकराई कार, एक युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, दूसरा घायल   

खुलासा ऑनलाइन। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता ने पुलिस थाने में अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बेनीसर निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र किरोड़ीलाल खटीक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 21 फरवरी 2026 को उनका बेटा मनोज अपने दोस्त सतपाल के साथ गाड़ी में जा रहा था। इसी दौरान उनके आगे एक डंपर चल रहा था। आरोप है कि डंपर चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही उनकी गाड़ी डंपर से टकरा गई।

हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू किया गया। इलाज के बाद सतपाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनोज ने 3 मार्च की रात करीब 1 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने बुधवार को अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई गजेंद्र को सौंपी गई है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: