बीकानेर: प्रत्याशियों ने मांगे एक जैसे सिंबल, फिर ऐसे किया फैसला
बीकानेर: प्रत्याशियों ने मांगे एक जैसे सिंबल, फिर ऐसे किया फैसला
बीकानेर। नापासर नगरपालिका चुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए। एक ही वार्ड में एक से अधिक निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से समान चुनाव चिह्न मांगने पर लॉटरी से आवंटन किया गया। पूरी प्रक्रिया आरओ सुमन शर्मा और एआरओ आकांक्षा की देखरेख में हुई। आवंटन के दौरान सभी प्रत्याशी मौके पर मौजूद रहे।
चुनाव चिन्हों की पर्ची एक बच्चे के हाथ से डिब्बे में डलवाई और उसी से लॉटरी निकलवाई गई। लॉटरी में निकली पर्ची के आधार पर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांटे। चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। इसके साथ ही कस्बे के 25 वार्डों में चुनावी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ