बीकानेर: दर्शन कर लौट रहे दंपत्ती की बाइक को कैंपर ने मारी टक्कर, युवक ने तोड़ा दम
बीकानेर: दर्शन कर लौट रहे दंपत्ती की बाइक को कैंपर ने मारी टक्कर, युवक ने तोड़ा दम
बीकानेर। सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। कालू माता के दर्शन कर मोटरसाइकिल पर लौट रहें एक दंपत्ती व उनका पुत्र दुर्घटना के शिकार हो गए। जिसमें 17 वर्षीय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना शनिवार शाम को कालू रोड पर रावासर फांटा पर हुई। गांव माणकरासर निवासी जगदीश नाथ कालबेलिया अपनी पत्नी व बेटे मोटनाथ के साथ कालू माता के दर्शन कर मोटरसाइकिल पर लौट रहे थे।
रावासर फांटा पर तेज रफ्तार कैंपर हाइवे पर चढ़ने के दौरान मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। दुर्घटना के बाद 17 वर्षीय मोटनाथ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल जगदीश नाथ व उनकी पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को भर्ती किया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा व परिवार में लाडला था और घटना के बाद से परिवार में माहौल गमगीन हो गया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ