खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चोपदार के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग बीकानेर ग्रामीण अध्यक्ष सत्तू खान पडि़हार की अनुमति से देशनोक नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार समिति का गठन किया गया है।
समिति में अध्यक्ष वरयाम खां, संयोजक इल्मुद्दीन, सह-संयोजक महबूब खान खोखर एवं फिरोज पंवार, रजाक अली, अनारदीन , चिरागुदीन सहित सदस्यों एवं आमंत्रित सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवनियुक्त समिति देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क, प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति प्रदान करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ