चेक गणराज्य में भारतीय कंपाउंड मिक्स टीम ने जीता स्वर्ण पदक, ओलंपियन एवं वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप पदक विजेता श्याम सुंदर स्वामी तथा विश्व नंबर-1 शीतल देवी ने बढ़ाया भारत का मान
चेक गणराज्य में भारतीय कंपाउंड मिक्स टीम ने जीता स्वर्ण पदक, ओलंपियन एवं वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप पदक विजेता श्याम सुंदर स्वामी तथा विश्व नंबर-1 शीतल देवी ने बढ़ाया भारत का मान
बीकानेर, 3 जुलाई। चेक गणराज्य में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की कंपाउंड मिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की जोड़ी ओलंपियन एवं वर्ल्ड पैरा चैंपियनशिप पदक विजेता श्याम सुंदर स्वामी तथा विश्व नंबर-1 कंपाउंड तीरंदाज शीतल देवी ने फाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया की टीम को हराकर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।
भारतीय जोड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन, सटीक निशानेबाजी और शानदार तालमेल का परिचय देते हुए विश्व मंच पर तिरंगा लहराया तथा भारत के नाम एक और स्वर्ण पदक दर्ज कराया।
यह जानकारी राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने दी। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि से पूरे राजस्थान सहित देशभर के तीरंदाजी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में हर्ष का वातावरण है।
इस अवसर पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों श्याम सुंदर स्वामी एवं शीतल देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने श्याम सुंदर स्वामी के प्रशिक्षक अनिल जोशी को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता में उसके प्रशिक्षक की मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
राजस्थान के बीकानेर निवासी श्याम सुंदर स्वामी की इस उपलब्धि से प्रदेश का गौरव बढ़ा है तथा उन्होंने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पैरा तीरंदाजी की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ