Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, नामकरण समारोह में शामिल होने बीकानेर से आ रहे थे

rk
2 months ago
डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, नामकरण समारोह में शामिल होने बीकानेर से आ रहे थे

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस; 1 की मौत, 30 घायल, नामकरण समारोह में शामिल होने बीकानेर से आ रहे थे 
बीकानेर। पीलीबंगा के नजदीक अमरपुरा फाटक पर बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत और 30 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें पीलीबंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग एक ही परिवार के थे और नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर से पीलीबंगा आ रहे थे। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हनुमानगढ़ रेफर किया गया है। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बस को रास्ते से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे बीकानेर से पीलीबंगा किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर मौजूद पीलीबंगा थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल बस को हटाकर रास्ता साफ कराया जा रहा है और घायलों को इलाज उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। घायलों की सूची और घटना के कारणों के संबंध में विस्तृत जानकारी मिलने में कुछ समय लगेगा।
एक महिला की मौत, 30 से अधिक घायल
हादसे में लक्ष्मी देवी की मौत हुई है। इसके अलावा 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में तमन्ना, मंजू, पुखराज, आकांक्षा, गायत्री, शीतल, खुशबू, जीतू, ओमप्रकाश, विराट, सुशीला, योगेश, निरमा देवी, शयर, इंद्रप्रकाश, चंदा देवी, मैना देवी, विक्रम, उषा देवी, नीलम, सुनिता, भंवरलाल, कांता, प्रहलाद, नरेश, कृष्णा, शिवजी, शंकरलाल, पियुष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग एक नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए बीकानेर से पीलीबंगा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक्सीडेंट हो गया।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: