Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बड़ी खबर:  नेशनल हाईवे पर बस–कार की भीषण टक्कर, चार घायल

rk
3 months ago
बड़ी खबर:  नेशनल हाईवे पर बस–कार की भीषण टक्कर, चार घायल

बड़ी खबर:  नेशनल हाईवे पर बस–कार की भीषण टक्कर, चार घायल

लूणकरणसर। कस्तूरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लूणकरणसर से बीकानेर जा रही यात्री बस और एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। टोल कार्मिक राकेश गर्वा ने बताया कि पंजाब निवासी एक परिवार रामदेवरा में धोक देकर लौट रहा था। इसी दौरान कस्तूरिया गांव के पास घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से उनकी कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के समय बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। फिलहाल घायलों का इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner
Share: