Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

Bansal
8 months ago
7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

7 मार्च को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को करियर और पैसों में होगा जबरदस्त फायदा

वैदिक ज्योतिष में जब सूर्य और बुध एक ही राशि में साथ आते हैं तो बुधादित्य योग बनता है. 7 मार्च 2026, शनिवार को शाम 4 बजकर 29 मिनट पर सूर्य और बुध एक ही डिग्री पर रहेंगे. इस स्थिति को खास माना जा रहा है. मान्यता है कि इस योग से कुछ राशियों के लोगों को भाग्य का साथ मिल सकता है, खासकर धन और करियर के मामले में. सूर्य को पद, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है, जबकि बुध बुद्धि, व्यापार और संवाद का प्रतिनिधित्व करते हैं. जब ये दोनों ग्रह मिलते हैं तो निर्णय क्षमता मजबूत होती है और मेहनत का फल मिलने की संभावना बढ़ती है. तो आइए जानते हैं कि बुधादित्य योग के बनने से किन राशियों को फायदा मिल सकता है.

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए नौकरी और करियर के नए मौके बन सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए व्यापार और निवेश के मामले में यह योग शुभ माना जा रहा है. अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है.

सिंह राशि
इस योग से सिंह राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है. राजनीति या प्रशासन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ होने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान भी बढ़ सकता है.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. नए स्रोतों से कमाई के अवसर मिल सकते हैं. ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान होंगे. आर्थिक मामलों में यह समय सकारात्मक रह सकता है.

धनु राशि
धनु राशि वालों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. शिक्षा और प्रतियोगिता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. धार्मिक यात्रा के योग भी बन सकते हैं. साहस और आत्मबल में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: