Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

Budh Margi 2026: दिवाली तक बुध रहेंगे मार्गी! इन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Bansal
4 months ago
Budh Margi 2026: दिवाली तक बुध रहेंगे मार्गी! इन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Budh Margi 2026: दिवाली तक बुध रहेंगे मार्गी! इन 3 राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Budh Margi 2026: 24 जुलाई 2026 को ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं. यानी इस दिन बुध की सीधी चाल शुरू हो जाएगी. इसके बाद बुध 24 अक्टूबर तक इसी अवस्था में रहेंगे. यानी दिवाली से कुछ दिन पहले ही बुध पुन: वक्री होंगे.  बुध की चाल का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा. इन राशियों को कार्यक्षेत्र का दबाव कम होने और व्यापार में नए अवसर मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. साथ ही, इन्हें रुका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावनाएं बन रही हैं.


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्गी बुध को सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बुध आपकी कुंडली में लग्न और चौथे भाव के स्वामी हैं तथा अब अपनी ही राशि में मार्गी हो रहे हैं. इससे व्यक्तित्व में आत्मविश्वास बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. यदि पहले से कोई निवेश किया हुआ है तो उससे भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी माने जाते हैं. वर्तमान में बुध लाभ भाव में गोचर कर रहे हैं और मार्गी होने के बाद इसके सकारात्मक परिणाम और अधिक मजबूत हो सकते हैं. आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. व्यापार करने वाले लोगों को बड़े सौदे या नए क्लाइंट मिलने की संभावना है. परिवार से जुड़े कुछ पुराने मामलों का समाधान निकल सकता है, जिससे मानसिक संतोष भी मिलेगा

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें भाव में मार्गी होंगे और लाभ भाव के स्वामी भी माने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह स्थिति अचानक लाभ और अप्रत्याशित सफलता के अवसर दे सकती है. व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रह सकता है, लेकिन उसके साथ नए अवसर भी प्राप्त होंगे. जमीन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. करियर में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होने के संकेत हैं.

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: