Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बुध का अपनी ही राशि में गोचर आज, 5 अगस्त तक इन 4 राशियों को धन लाभ

2 weeks ago
बुध का अपनी ही राशि में गोचर आज, 5 अगस्त तक इन 4 राशियों को धन लाभ

बुध का अपनी ही राशि में गोचर आज, 5 अगस्त तक इन 4 राशियों को धन लाभ

7 जुलाई को बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहे हैं. ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. हालांकि कुछ राशि के जातक ऐसे भी होंगे, जिन्हें स्वराशि के बुध विशेष रूप से लाभान्वित करेंगे. बुध देव 5 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे. ऐसे में संभवत: अगले करीब एक महीने तक इन राशियों को लाभ खूब लाभ मिल सकता है.


मिथुन राशि
बुध का गोचर मिथुन राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में होगा. इससे निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और आपकी संवाद शैली पहले से अधिक प्रभावशाली बनेगी. कार्यक्षेत्र में आपकी वाकपटुता की सराहना हो सकती है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रह सकता है. मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा में भी बढ़ोतरी महसूस होगी.

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए बुध का गोचर आय भाव में होने जा रहा है. यह स्थिति आर्थिक दृष्टि से काफी सकारात्मक मानी जा रही है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी अच्छी खबर मिल सकती है. मित्रों और बड़े भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा तथा सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है.

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुध दशम यानी कर्म भाव में गोचर करेंगे. यह स्थिति करियर के लिहाज से बेहद अनुकूल मानी जा रही है. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापार विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और परिवार का माहौल भी खुशहाल बना रहेगा.

तुला राशि
तुला राशि के लिए बुध का गोचर नवम यानी भाग्य भाव में होगा. इस दौरान किस्मत का अच्छा साथ मिलने की संभावना है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लग सकते हैं. उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलने के संकेत हैं. धार्मिक या व्यावसायिक यात्राएं भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं. धन संचय के प्रयास सफल रहेंगे और निवेश से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना जताई गई है.

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: