बीकानेर: टीचर के घर लाखों की चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर निकाले गहने-नकदी
बीकानेर: टीचर के घर लाखों की चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर निकाले गहने-नकदी
बीकानेर। नोखा में एक सरकारी महिला टीचर के घर से लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने आलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना सुबह सामने आई, जब शिक्षिका ने अपनी आलमारी खोली। घटटू निवासी शारदा बिश्नोई ने नोखा थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सरकारी शिक्षिका हैं और पिछले तीन वर्षों से जोरावरपुरा स्कूल के पास नोखा मंडी में एक किराए के मकान में रहती हैं। उनका एक पुत्र राजवीर नोखा में पढ़ाई करता है। शारदा बिश्नोई के अनुसार, वह स्कूल जाते समय अपने मकान की चाबी पोर्च में रखती थीं, क्योंकि उनका पुत्र राजवीर स्कूल से उनसे पहले घर आता है। सुबह करीब 6 बजे जब वह तैयार होने के लिए अपनी आलमारी खोली, तो उन्होंने देखा कि आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था।
शक होने पर उन्होंने आलमारी में अपना सामान संभाला। जांच करने पर पता चला कि आलमारी से करीब साढ़े तीन भरी का एक सोने का मादलिया सेट, एक भरी का सोने का झूमरा सेट, एक कानों की सोने की लटकन सेट, दो सोने की बिंदी, एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों के लूंग, दो जोड़ी चांदी की पायजेब और करीब तीस हजार रुपए नकद गायब थे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ