Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बड़ी खबर: रेस्टोरेंट में भीषण लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, 37 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 months ago
बड़ी खबर: रेस्टोरेंट में भीषण लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, 37 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

बड़ी खबर: रेस्टोरेंट में भीषण लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत, 37 को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट एवं होटल परिसर में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को लगाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग छह मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी। आग तेजी से फैलते हुए बेसमेंट और ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इमारत में एक होटल भी संचालित किया जा रहा था, जहां कई लोग ठहरे हुए थे। दिल्ली फायर सर्विस के जनसंपर्क अधिकारी ए.के. मलिक ने बताया कि शुरुआती चरण में बेसमेंट से कई लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों का भी रेस्क्यू किया। अब तक कुल 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है।

अधिकारियों के अनुसार मृतकों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों से संबंधित थे। हालांकि मृतकों की आधिकारिक पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीमों को जांच में लगाया गया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि संबंधित प्रतिष्ठान के पास फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) और अन्य सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। भीषण हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने घायलों के बेहतर उपचार के लिए अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है, जबकि बचाव एवं राहत कार्य लगातार जारी है। फिलहाल प्रशासन का ध्यान इमारत में फंसे अन्य लोगों की तलाश और हादसे के कारणों की जांच पर केंद्रित है।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: