Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: बीकानेर केंद्रीय कारागृह में बंद बंदी ने की आत्महत्या

Bansal sadi
3 months ago
बड़ी खबर: बीकानेर केंद्रीय कारागृह में बंद बंदी ने की आत्महत्या

बड़ी खबर: बीकानेर केंद्रीय कारागृह में बंद बंदी ने की आत्महत्या

बीकानेर। बीकानेर के केंद्रीय कारागृह से शनिवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद एक बंदी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ निवासी बंदी दीपक कुमार ने शनिवार तड़के करीब चार बजे आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जेल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसे अन्य बंदियों से अलग एक विशेष सेल में रखा गया था। घटना के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदी ने किस परिस्थिति में यह कदम उठाया। मामले की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: