Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बड़ी खबर: कांग्रेस के शहर मेघवाल व देहात अध्यक्ष सियाग पर दर्ज हुआ सिंबल चोरी का मामला दर्ज

Bansal sadi
6 hours ago
बड़ी खबर: कांग्रेस के शहर मेघवाल व देहात अध्यक्ष सियाग पर दर्ज हुआ सिंबल चोरी का मामला दर्ज


बड़ी खबर: कांग्रेस के शहर मेघवाल व देहात अध्यक्ष सियाग पर दर्ज हुआ सिंबल चोरी का मामला दर्ज
 बीकानेर। नगर निगम के चुनाव में रोज कई न कई कुछ छोटी मोटी घटनाएं हो रही है जिनके वीडियों सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे है।  कई जगहों पर प्रत्याशियों ने इस चुनाव को निगम के चुनाव की जगह विधानसभा के चुनाव की तरह ले लिया है।  जहां चुनाव हजारों रुपये में हो जाता है वहीं आज लाखों रुपये प्रत्याशी लगा रहा है। इसी बीच तीन दिन पहले कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट हुई जिसको लेकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं दूसरी तरफ सदर थाना पुलिस ने कांग्रेस से उम्मीदवारी कर रहे मोहित अरोड़ा के पिता दीपक अरोड़ा की रिपोर्ट पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व वार्ड प्रत्याशी नवरत्न डागा के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को सौंपी है।
पुलिस के अनुसार रामपुरा बस्ती निवासी दीपक अरोड़ा ने रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र मोहित अरोड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 50 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी था। उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देश पर उनके पुत्र ने नामांकन दाखिल किया और चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि 30 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय द्वारा बीकानेर नगर निगम के सभी अधिकृत प्रत्याशियों की सूची एवं चुनाव चिन्ह तैयार कर प्रभारी बलकरण सिंह के माध्यम से जिला अध्यक्ष मदन गोपाल और बिशनाराम को सौंपे गए थे। इस सूची में वार्ड-50 से मोहित अरोड़ा का नाम तथा उनके पक्ष में जारी चुनाव चिन्ह भी शामिल था।
परिवादी का आरोप है कि 31 अगस्त को पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने उक्त सूची और चुनाव चिन्ह देखकर उन्हें इसकी जानकारी दी थी। इसके बावजूद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कथित रूप से मोहित अरोड़ा के नाम पर जारी अधिकृत चुनाव चिन्ह को हटाकर नवरतन डागा के नाम से फर्जी चुनाव चिन्ह तैयार कराया और उसे असली बताकर प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस फर्जी चुनाव चिन्ह को नवरतन डागा के नामांकन पत्र के साथ संलग्न कर प्रशासन को गुमराह किया गया तथा मोहित अरोड़ा के साथ धोखाधड़ी की गई।
दीपक अरोड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि इस कथित फर्जीवाड़े से उनके पुत्र की उम्मीदवारी प्रभावित हुई और परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची। उन्होंने मामले में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अरोड़ा की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: