Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर में मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और प्रचार रणनीति पर मंथन

rk
Yatra.com
1 month ago
बीकानेर में मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और प्रचार रणनीति पर मंथन
बीकानेर में मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और प्रचार रणनीति पर मंथन
 
बीकानेर। भाजपा बीकानेर शहर में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता एवं प्रदेश प्रवक्ता व शहर मीडिया प्रभारी नवनीत राजपुरोहित की उपस्थिति में मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनीत राजपुरोहित ने संगठन संरचना को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए बूथ स्तर तक मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की टीम गठित करने की योजना साझा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक स्तर पर सक्रिय और समन्वित टीम आवश्यक है ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं आयोजनों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मंथन किया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का अधिकतम उपयोग करते हुए योजनाओं की जानकारी समयबद्ध और तथ्यात्मक रूप में जनता तक पहुंचाई जाएगी। सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक संदेशों का प्रसार, फीडबैक एकत्रित करना तथा विपक्ष के दुष्प्रचार का त्वरित और प्रभावी जवाब देने की रणनीति भी बनाई गई। आईटी विभाग को तकनीकी रूप से मजबूत कंटेंट तैयार करने एवं डाटा आधारित प्रचार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, जिला प्रवक्ता दुष्यंत तंवर, विनोद धवल, मीडिया विभाग से शिखरचंद डागा, उपासना जैन, सोशल मीडिया टीम से चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, हरीश भोजक, दिनेश भटनागर एवं आईटी विभाग से अंकुश चोपड़ा उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: