बोलेरो कैम्पर ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के तीन लोग घायल,
बोलेरो कैम्पर ने बाइक को मारी टक्कर एक ही परिवार के तीन लोग घायल,
बीकानेर। लूणकरणसर से गारबदेसर जा रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य गुरुवार शाम सडक़ हादसे में घायल हो गए। कालू रोड पर एक बोलेरो कैम्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि झुंझुनू जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के मावला निवासी हनुमान बेटा बीरबलराम बंजारा ने रविवार को कालू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 23 जुलाई की शाम करीब सवा 7 बजे उनके पिता बीरबलराम, माता नीला देवी और छोटा भाई रतन बंजारा हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर ॥क्र 19 क्र 0998) से लूणकरणसर से गारबदेसर स्थित बुआजी के घर जा रहे थे। मोटरसाइकिल रतन चला रहा था।
कालू से पहले पेट्रोल पंप के पास कालू रोड पर सामने से आ रही बोलेरो कैम्पर (नंबर क्रछ्व 07 त्रष्ट 5115) के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से तीनों के पैरों में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ