Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

ऑटो से पहुंचे चोर, कॉपर बंडल चुराए, मैरिज गार्डन के हॉल का ताला तोड़ा

Bansal
5 hours ago
ऑटो से पहुंचे चोर, कॉपर बंडल चुराए, मैरिज गार्डन के हॉल का ताला तोड़ा

ऑटो से पहुंचे चोर, कॉपर बंडल चुराए, मैरिज गार्डन के हॉल का ताला तोड़ा

श्रीगंगानगर।  जवाहरनगर थाना क्षेत्र स्थित आजाद गार्डन मैरिज पैलेस में चोरी हुई है। यहां सुबह करीब 4:45 बजे ऑटो में सवार होकर आए दो चोर मैरिज पैलेस के छोटे हॉल का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने वहां रखे एसी में इस्तेमाल होने वाले कॉपर के बंडल चोरी कर लिए। मैरिज पैलेस संचालक की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संचालक अमित आजाद ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सुबह करीब 4:45 बजे दो चोर ऑटो में सवार होकर आजाद गार्डन पहुंचे थे। दोनों ने छोटे हॉल के ताले तोड़े और अंदर रखे एसी में काम आने वाले कॉपर के बड़े बंडल चोरी कर लिए। इसके बाद आरोपी सामान लेकर मौके से फरार हो गए।

सुबह स्टाफ ने मैरिज पैलेस देखा तो छोटे हॉल के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जांच करने पर कॉपर के बंडल गायब मिले। इसके बाद संचालक ने जवाहरनगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई देसराज को सौंपी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: