खेत में बनी पानी की डिग्गी में युवक का मिला शव
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के पुनदलसर गांव के खेत की डिग्गी में शव मिलने की जानकारी सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश पुत्र जैसा राम गोदारा का शव खेत में बनी पानी की डिग्गी में तैरता हुआ मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं। पुलिस जांच के बाद ही घटना का पूरा खुलासा होगा कि यह दुर्घटना है या फिर कुछ और।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ