बीकानेर में यहां मिला शव, सड़ा-गला होने के कारण नहीं हो सकी पहचान
बीकानेर में यहां मिला शव, सड़ा-गला होने के कारण नहीं हो सकी पहचान
बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र में एक नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पूगल क्षेत्र के ग्राम आडूरी के चक 1 KWM (कुम्हार वाला) में नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव काफी पुराना और सड़ा-गला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में शव की पहचान के लिए पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पहचान न होने के कारण पुलिस ने नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। अब पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ