बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत, घायलों को पहुंचाया अस्पताल
लूणकरणसर। राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर बामनवाली गांव के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे बोलेरो और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कई लोग घायल हो गए।हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शी सुनील रोझ ने टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह राठौड़ को सूचना दी। सूचना मिलते ही राठौड़ ने लूणकरणसर प्रशासन को हादसे से अवगत करवाया।वहीं, सुनील रोझ ने गंभीर रूप से घायल लोगों को निजी वाहन से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाने के लिए रवाना किया। अन्य घायलों को भी स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता सडक़ हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए स्थानीय लोग तुरंत आगे आए और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में जुट गए।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ