Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थान के इन जिलों में हुआ ब्लैकआउट, सायरन बजते ही पहुंची रेस्क्यू टीमें

rk
2 months ago
राजस्थान के इन जिलों में हुआ ब्लैकआउट, सायरन बजते ही पहुंची रेस्क्यू टीमें

राजस्थान के इन जिलों में हुआ ब्लैकआउट, सायरन बजते ही पहुंची रेस्क्यू टीमें

जैसलमेर। राजस्थान में बॉर्डर एरिया के जैसलमेर-बाड़मेर समेत 7 जिलों में ब्लैक आउट एक्सरसाइज की गई। धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, दौसा, जालोर जिलों में रात 8 बजे से अलग-अलग टाइम पर 10 से लेकर 15 मिनट के लिए बिजली गुल रही। इस दौरान लोगों ने घरों और दुकानों की लाइट बंद रखी।

ब्लैक आउट के दौरान कहीं पूरी तरह अंधेरा रहा तो कहीं लोगों ने लाइट बंद नहीं की। इसके अलावा एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल भी की गई। इसमें इमरजेंसी हालातों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन की जांच की गई।

अजमेर में कलेक्ट्रेट परिसर में हवाई हमले की मॉक ड्रिल
अजमेर में कलेक्ट्रेट परिसर में एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान जैसे ही सायरन बजा, वहां मौजूद पुलिसकर्मी दौड़े और कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया। एयर स्ट्राइक में कई कर्मचारी और स्थानीय लोग घायल हुए।

सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस के जरिए JLN अस्पताल भेजा। जिन लोगों को मामूली चोटें थी, उनका मौके पर ही इलाज किया गया। SDRF की डॉग स्क्वॉड टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिर में फिर से सायरन बजाया गया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

झुंझुनूं में गैस प्लांट पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल
झुंझुनूं जिले में बाकरा रोड स्थित एक गैस प्लांट पर शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे हवाई हमले के बाद भीषण आग लगने की सूचना मिली। कंट्रोल रूम पर आई सूचना के प्रशासन और पुलिस के अफसर अलर्ट हो गए।

देखते ही देखते सायरन बजाती गाड़ियां गैस प्लांट की ओर दौड़ पड़ीं। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, एसपी कावेंद्र सागर और एडीएम अजय आर्य एक साथ शाम 5:11 बजे घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाने का अभ्यास किया।

हवाई हमले की सूरत में घायलों को मलबे या आग के बीच से निकालने के लिए SDRF और सिविल डिफेंस के जवानों ने तेजी से काम किया। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को तुरंत 'फर्स्ट एड' दिया। गंभीर रूप से घायल डमी मरीजों को एम्बुलेंस के जरिए तुरंत हायर सेंटर भेजने का सफल अभ्यास किया गया।

कलेक्टर अरुण गर्ग ने बताया- गैस प्लांट जिले का सबसे संवेदनशील हिस्सा है। यहां किसी भी प्रकार की चूक बड़ी जनहानि का कारण बन सकती है। इस मॉकड्रिल में सभी विभागों का समन्वय और समय की पाबंदी संतोषजनक रही।

जालोर में रेस्टोरेंट पर हवाई हमले की मॉक ड्रिल
जालोर में शुक्रवार को शहर के विजय विहार रेस्टोरेंट में हवाई हमले की मॉक ड्रिल की गई। 2.30 बजे जैसे ही कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि रेस्टोरेंट पर हवाई हमला हुआ है, रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। हमले में 11 लोग घायल हुए, जिन्हें रेस्क्यू टीमों ने बचाया और हॉस्पिटल पहुंचाया।

रेस्टोरेंट में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यह मॉक ड्रिल करीब 45 मिनट तक चली। एडीएम राजेश मेवाड़ा भी घटनास्थल पहुंचे और अस्थाई हॉस्पिटल बनाकर घायलों को मौके पर इलाज किया गया। हालांकि हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर भेजने का अभ्यास किया गया।

 

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: