Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर सहित इतने जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Solar 2
1 month ago
बीकानेर सहित इतने जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी


बीकानेर सहित इतने जिलों में बारिश का अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; 3 जिलों में स्कूलों की छुट्टी
जयपुर। विदाई से पहले राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी जयपुर सहित सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का दौर रुक-रुककर शनिवार तडक़े तक जारी रहा। मौसम विभाग ने आज भी राजस्थान के 3 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते 3 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश खण्डार (सवाईमाधोपुर) में पांच इंच दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर, कोटा, झालावाड़, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, और बारां सहित कई जिलों में दिनभर बारिश की झड़ी लगी रही। बारिश से तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट होने के साथ ही आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारां जिले में भैंसासुर नदी और बाण गंगा नदी में पानी की अच्छी आवक होने से उनका जलस्तर बढ़ गया। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई वाहन चालक नदी में पानी के बीच से पैदल ही अपने दुपहिया वाहन निकालते दिखे।
राजस्थान में बारिश की चेतावनी।
आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम केंद्र जयपुर ने आज सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, दौसा, डीग, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपुतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सीकर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Solar 4

 

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: