Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair
Aniversary

बीकानेर: पुलिसकर्मियों पर कैफे संचालक  के साथ मारपीट का आरोप, देखे वीडियो

rk
bikaner
1 month ago
बीकानेर: पुलिसकर्मियों पर कैफे संचालक  के साथ मारपीट का आरोप, देखे वीडियो

बीकानेर: पुलिसकर्मियों पर कैफे संचालक  के साथ मारपीट का आरोप, देखे वीडियो 

 

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिसकर्मियों द्वारा एक कैफे संचालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद देर रात बड़ी संख्या में लोग नयाशहर थाने के बाहर पहुंच गए और संबंधित पुलिसकर्मियों से माफी मांगने की मांग की। जानकारी के अनुसार घटना जस्सुसर गेट क्षेत्र स्थित “द वन कैफे” की है। इस संबंध में कैफे संचालक की ओर से नयाशहर थानाधिकारी को परिवाद दिया गया है। परिवाद में बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ रात करीब 1 बजे कैफे बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था।

इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और सैंडविच बनाने को कहा। संचालक जब सैंडविच बनाने लगा तो एक अन्य पुलिसकर्मी ने कहा कि उन्हें नहीं खाना है। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कैफे संचालक के साथ मारपीट की और उसे जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले गए, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की गई। परिवाद में यह भी बताया गया है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गालियां दीं।

घटना की जानकारी मिलने पर देर रात भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास भी नयाशहर थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुकान खोलना कोई अपराध नहीं है और यदि किसी पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में मारपीट की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मियों का कहना है कि कैफे बंद करवाने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल मामले में परिवाद के आधार पर जांच की मांग की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #BIKANER NEWS #bikaner #KHULASAONLINE
Share: