बीकानेर में अपराध और तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन, करोड़ों की सपंतियों पर कार्रवाई, सैकड़ों की गिरफ्तारी, पढ़ें खबर
खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर रेंज में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। तस्करों और अपराधिक तत्वों के खिलाफ रेंज स्तर पर आईजी के निर्देशों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर बीकानेर रेंज के चारों जिलों में यह कार्रवाई की गयी है। जनजागरूता अभियान भी चलाया गया है साथ ही नशे के तस्करों पर जमकर प्रहार किया गया है। मादक पदार्थो में संलिप्त अपराधियों की अपराध से अर्जित सपंति चिन्हित कर फ्रीज तथा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। यह कार्रवाई लगातार जारी है। सीमा के पास हो रही तस्करी, ड्रोन ड्रोपिंग जैसे ही घटनाओं पर रोकथाम के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
रेंज मेंं हुई कार्रवाई-
पीट एनडीपीएस के तहत अब तक कुल 57 कार्रवाई की गयी है। जिनमें बीकानेर में 12, गंगानगर 29, हनुमानगढ़ में 15 और चुरू में एक कार्रवाई की गयी है।
धारा 68 एफ एनडीपीएस के तहत जून 2026 तक कुल 27 कार्रवाई की गयी। जिसमें 17 आरोपियों के साथ-साथ 30 सपंतियों पर कार्रवाई की गयी। जिनमें अनुमानित कीमत 17 करोड़ से अधिक आंकी गयी है। जिनमें बीकानेर में 12, गंगानगर में 12, हनुमानगढ़ में 3 कार्रवाई की गयी है।
मादक पदार्थो की तस्करी लिप्त में पाए गए सक्रिय अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन किया गया। जिसके चलते अब तक 54 अतिक्रमण ध्वस्त किया गया है। जिनकी कीमत 30 करोड़ से अधिक है। जिनमें बीकानेर में 5, गंगानगर में 31, हनुमानगढ़ में 18 कार्रवाई की गयी है। तस्करी के अलावा अन्य अपराधिक गतिविधियों से अर्जित की गई संपति पर भी कार्रवाई की गयी है। जिनमें बीकानेर में चार, गंगानगर में छह, चुरू में दो कार्रवाई की गयी है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त की बीकानेर में 91 और गंगानगर में 119 कार्रवाई की गयी है। रेंंज अब तक आम्र्स एक्ट में कुल 254 कार्रवाई करते हुए 281 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 271 हथियार जब्त किए है। जिमें विदेशी 21 और स्वदेशी 250 हथियार शामिल है।
आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि 25 फरवरी से अब तक रेंज में ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी के चलते रेंज में कुल 1127 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 1463 को गिरफ्तार कर उनके पास से 82 किलो हेरोइन, 80 हजार नशीली गालियां, करीब 63 लाख की नकदी के साथ 356 वाहनों को जब्त किया गया है।
इसी तहर अंतराराष्टीय सीमापार से बीकानेर रेंंज में कई करोड़ रूपए की हेरोइन को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस टीम 17 प्रकरण दर्ज कर 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब 67 किलो हेरोइन, करीब एक किलो अफीम, दो ड्रोन, 11 पिस्टल, 11 मैग्जीन, 397 कारतूस, दो वाहन, 23 मोबाइल और करीब डेढ़ लाख की नकदी जब्त की गयी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ