बीकानेर: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य का निधन, बाड़ेबंदी से बाहर आने के बाद शनिवार को लौटे थे घर
बीकानेर: कांग्रेस के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य का निधन, बाड़ेबंदी से बाहर आने के बाद शनिवार को लौटे थे घर
श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज चुनाव संपन्न होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। पंचायत समिति के वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीते तिलोकाराम मेघवाल का रविवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार, तिलोकाराम मेघवाल बाड़ेबंदी से बाहर आने के बाद शनिवार को ही अपने घर पहुंचे थे। शनिवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने और बेचैनी होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उनके अचानक निधन की खबर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। चुनाव जीतने के बाद उनके निधन से क्षेत्र में गहरा दुख है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ