भाजपा का संकल्प पत्र जारी, विकसित और सुविधायुक्त बीकानेर का संकल्प
खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने गुरुवार को बीकानेर दौरे के दौरान आगामी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि बीकानेर को विकसित, स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने का रोडमैप है। इसमें समाज के हर वर्ग की जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
संकल्प पत्र में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, महिलाओं के लिए 2 हजार शौचालय, खिलाडिय़ों के लिए इंडोर स्टेडियम, प्रमुख चौराहों का सौंदर्यकरण तथा एलईडी बल्बों से सड़कों को रोशन करने का संकल्प लिया गया है। महिलाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुवे घरों में पाइपलाइन के माध्यम से रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने एवं सिवरेज व्यवस्था सही करने का लक्ष्य रखा गया है ।
उन्होंने बताया कि भाजपा के संकल्प पत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, वरिष्ठ नागरिक सेवा केंद्र, पशुओं के लिए सेंटल हाउस, लव-कुश वाटिका के तहत पार्कों का विकास तथा बिजली के तारों को भूमिगत करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सुगम जीवन उपलब्ध कराना है।
हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर पार्टी निकाय चुनाव में जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं को केवल राजनीतिक लाभ के लिए आगे नहीं बढ़ाती, बल्कि लगातार युवाओं के मुद्दों और समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में काम करती है।
उन्होंने दावा किया कि राजस्थान के सभी दस नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है और निकायों में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्यों को नई गति दी जाएगी।
प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व गृह मंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, पूर्व राजसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास, पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, आईटी सेल प्रभारी अविनाश जोशी, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, प्रभारी महावीर सैनी मीडिया संयोजक कमल गहलोत, मनीष सोनी उपस्थित रहे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ