Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

भाजपा देहात में लहराया कमल, चार नगरपालिकाओं में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

Bansal
2 weeks ago
भाजपा देहात में लहराया कमल, चार नगरपालिकाओं में भाजपा का शानदार प्रदर्शन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगर निकाय चुनावों में भाजपा बीकानेर देहात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लूणकरणसर, नापासर, श्रीडूंगरगढ़ एवं खाजूवाला नगरपालिकाओं में भाजपा का परचम लहराया है। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने इस जीत पर सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के विकास कार्यों तथा जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है

 

 केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विधायक विश्वनाथ मेघवाल के मार्गदर्शन और सतत प्रयासों के साथ संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगातार दौरे कर जनता के बीच भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाया, जिसका सकारात्मक परिणाम आज सामने आया है।

 


श्याम पंचारिया ने कहा कि यह जीत भाजपा पर आमजन के अटूट भरोसे, जनप्रतिनिधियों के प्रति विश्वास तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास और जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति देगी। जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि चुनाव परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: