Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर में इस जगह मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता, ये था मुद्दा

Bansal
3 months ago
बीकानेर में इस जगह मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता, ये था मुद्दा

बीकानेर में इस जगह मंत्री के सामने ही भिड़ गए भाजपा विधायक और आरएलपी नेता, ये था मुद्दा 

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति भवन में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई के दौरान भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता विवेक माचरा के बीच बहस हो गई। विवेक माचरा ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां ट्रोमा सेंटर बनाने का आश्वासन दिया था। अभी तक नहीं बना है। अब 6 लोगों की मौत हो गई है। इस पर भाजपा विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जुलाई 2025 को ही आश्वासन दिया गया था। ऐसे में ढाई साल कहां हो गए? इस पर साथ आए एक किसान ने कहा कि एक साल तो हो गया ना। एमएलए ताराचंद सारस्वत ने कहा कि तीन साल तक डुबोए रखा था, तब मर गए थे क्या? यह सुनकर विवेक माचरा सहित अन्य लोग भड़क गए। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के पंचायत समिति भवन में विरोध तेज होने पर पुलिस ने विवेक माचरा को पीछे हटा दिया।

मंत्री बोले- जल्द शुरू कर देंगे ट्रोमा सेंटर
मौके पर उपस्थित मंत्री सुमित गोदारा ने मामला संभाला। उन्होंने विवेक माचरा को बातचीत के लिए फिर से बुलाया और कहा- श्रीडूंगरगढ़ में आज हुआ हादसा दुखद है। ट्रोमा सेंटर के लिए प्रयास जारी है। न सिर्फ श्रीडूंगरगढ़, बल्कि लूणकरनसर सहित सभी क्षेत्रों में इस दिशा में काम चल रहा है। जल्द शुरू कर देंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: