Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital

संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के लिए भाजपा ने घोषित की समिति

Bansal
2 months ago
संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के लिए भाजपा ने घोषित की समिति

खुलासा न्यूज,बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के सफल संचालन हेतु भाजपा शहर जिला बीकानेर की जिला समिति का गठन किया गया है। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ द्वारा जारी जिला समिति में कोशल शर्मा को संयोजक तथा सुभाष वाल्मीकि को सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं किशन चौधरी, सुनीता हटीला एवं रामचंद्र सोनी को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

 


जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि समिति संत गुरु रविदास जी के समरसता, समानता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भाव और एकात्मता का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: