वंदेमातरम पर थमे सियासी बवाल पर बीकानेर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, जमकर लगे नारे और हुई तकरार
खुलासा न्यूज,बीकानेर। कथित वंदे मातरम के अपमान को लेकर आज बीकानेर में जमकर हंगामाा हुआ। दरअसल आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गंगाशहर से कांग्रेस कार्यालय तक मशाल जुलूस निकालने का एलाान किया। जिसके बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गयी और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कार्यालय पहुंचने ेका आव्हान किया गया। जिसके चलते पुलिस प्रशसन भी अलर्ट हो गया और भारी जाब्ता तैनात किया गया।
शाम को जैसे ही जुलूस कांग्रेस कार्यालय पर पहुंची तो दोनो पाटियों के कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी की । नारेबाजी के दौरान सोनिया गांधी का पुतला फूकने को लेकर बवाल हो गया और दोनो और से कार्यकर्ताओं के बीच तल्खी बढ़ी और भिडऩे तक की नौबत आ गयी लेकिन पुलिस ने दोनो पक्षोंं को समझाकर शांत करवाया। इस दौरान दोनो और से वरिष्ठ नेताओं ने मोर्चा थामे रखा और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते रहें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ