खुलासा न्यूज,बीकानेर। बाइक के गाय से टकर जाने से युवक के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बीदासर रोड़ की है। जहां पर तेजाजी मंदिर के पास एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क के बीच गाय के आने से गाय से गाड़ी टकरा गयी। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी और बाइक सवार के चोटें लगी। बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आयी है। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रेफर कर दिया गया हे। युवक की पहचान मोमासर बास के रहने वाले सीताराम के रूप में हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#bikaner
#Accident
#rajasthan
#dun