बाइक अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकराई, गर्भवती महिला सहित 3 घायल
बाइक अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से टकराई, गर्भवती महिला सहित 3 घायल
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में दुलमेरा गांव के पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। चलती बाइक के चालक को झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक गर्भवती महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तीनों घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह के अनुसार, श्रीगंगानगर जिले के गणेशगढ़ निवासी एक परिवार बाइक पर सवार होकर कतरियासर गांव में आयोजित जागरण में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान दुलमेरा गांव के पास बाइक चालक को चलते वाहन में झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक, एक महिला और एक बच्चा घायल हो गए।
हादसे में घायल महिला गर्भवती थी और दुर्घटना के बाद उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। इसी दौरान बीकानेर जाते समय टाइगर फोर्स अध्यक्ष महिपाल सिंह की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को अपनी गाड़ी से बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ