Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Tarun kumar
Deepak vyash
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराई बाइक, महिला समेत पांच घायल, दो बीकानेर रेफर

Bansal sadi
1 month ago
सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराई बाइक, महिला समेत पांच घायल, दो बीकानेर रेफर

सड़क पर पड़े मृत पशु से टकराई बाइक, महिला समेत पांच घायल, दो बीकानेर रेफर
खुलासा ऑनलाइन, लूणकरणसर। स्टेट हाईवे-6ए पर मंगलवार शाम सड़क पर पड़े एक मृत पशु से बाइक टकरा जाने के कारण महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि सभी घायल डेलवा गांव में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लूणकरणसर लौट रहे थे। इसी दौरान कालू गांव के पास सड़क पर पड़े मृत पशु से उनकी बाइक टकरा गई, जिससे सभी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे में अशोक कुमार पुत्र गोपालराम , हिमांशु (2) पुत्र लंकेश , भरत पुत्र गणेशाराम , सोमा देवी पत्नी लंकेश तथा ओमप्रकाश , निवासी लूणकरणसर घायल हो गए। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सोमा देवी और भरत को चिकित्सकों ने बीकानेर के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में राजू कायल, राकेश मूंड और हनुमान सिहाग सहित अन्य लोगों ने घायलों की सहायता की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: