बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत, चालक फरार
बीकानेर: तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर, हुई मौत, चालक फरार
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, करणाराम पुत्र भीयाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 27 जुलाई की रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच गंगानगर रोड स्थित खेतेश्वर ऑटो पार्ट्स चौराहे के पास उसके भाई सालूराम को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में सालूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बीछवाल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वाहन व चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ