बीकानेर: घर से युवती लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट, मोबाइल फोन भी बंद
बीकानेर: घर से युवती लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट, मोबाइल फोन भी बंद
बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के घर से बिना बताए निकलने और वापस नहीं लौटने पर उसकी मां ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, परिवादिया ने बताया कि उनकी पुत्री 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बिना बताए निकल गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी।
परिवादिया ने बताया की युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। युवती का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। नापासर थाना पुलिस ने मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच एसआई धर्मेंद्र कुमार को सौंपी गई है। पुलिस युवती के लापता होने से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ