Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: खंडहरनुमा क्वार्टर में मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मोके पर

Bansal sadi
2 weeks ago
बीकानेर: खंडहरनुमा क्वार्टर में मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मोके पर
बीकानेर: खंडहरनुमा क्वार्टर में मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मोके पर 
 
बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में पुराने हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के खंडहरनुमा क्वार्टर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रविवार सुबह करीब पौने 11 बजे मिला। सूचना मिलने पर सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय मौर्य, निवासी मुक्ताप्रसाद के रूप में बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान से सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद सत्तार और राजकुमार खड़गावत एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
 
मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस के हनुमान और संजय सहित टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।
 
पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: