बीकानेर: काम करते समय बजरी के नीचे दबा मजदुर, दम घुटने से हुई मौत
बीकानेर: काम करते समय बजरी के नीचे दबा मजदुर, दम घुटने से हुई मौत
बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र में माइंस में हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 2 सितंबर की शाम आदर्श माइंस, रोही झझूं की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाबूदास ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई लीलाधार माइंस में क्रेशर पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह माइंस में फंस गया। इसके बाद उसके ऊपर बजरी गिर गई, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ