बीकानेर: खेत में मोटर चालू करते समय करंट लगने से महिला की मौत
बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के स्वरूपसर गांव में खेत में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतका के पुत्र दानाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी मां चुकना देवी खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान मोटर चालू करते समय मोटर के विद्युत तार से करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं।
परिजन उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पांचू थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ