बीकानेर: पानी निकलते समय फिसला पैर, डूबने से महिला की मौत हुई मौत
बीकानेर: पानी निकलते समय फिसला पैर, डूबने से महिला की मौत हुई मौत
बीकानेर। जिले के पांचू थाना क्षेत्र के उतरादी रोही में पानी निकालते समय कुंड में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना 27 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है। मृतका के पति आसु सिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार उसकी पत्नी सोनू कंवर सुबह पानी के टांके से पानी निकालने के लिए गई थी। पानी निकालते समय अचानक वह कुंड में गिर गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ