बीकानेर: छत से गिरने से महिला की मौत, रात में उठकर जा रही थी शौचालय
बीकानेर: छत से गिरने से महिला की मौत, रात में उठकर जा रही थी शौचालय
बीकानेर। नोखा क्षेत्र के निम्बड़ीयासर गांव में एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरने के कारण महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका के पुत्र लाभुराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मां धुड़ीदेवी रोजाना की तरह घर की छत पर सो रही थीं। बताया गया कि रात करीब 2 बजे वह उठीं और शौचालय जाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिर गईं। गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
परिजनों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ