Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर : पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 1230 KM दूर बिहार से पति गिरफ्तार

rk
7 hours ago
बीकानेर : पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 1230 KM दूर बिहार से पति गिरफ्तार

बीकानेर : पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, 1230 KM दूर बिहार से पति गिरफ्तार

बीकानेर।  बीकानेर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के बाद आरोपी करीब 1230 किलोमीटर दूर भाग गया था, लेकिन पुलिस ने चार दिन तक लगातार पीछा कर उसे दबोच लिया। जानकारी के अनुसार मामला 30 अप्रैल का है। टेचरी फांटा क्षेत्र स्थित रोही किशनायत में एक फर्म हाउस के कुएं से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान 25 वर्षीय अंशु के रूप में हुई। शुरुआत में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन बाद में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामला हत्या का निकला। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया।

पति ही निकला हत्यारा
जांच में सामने आया कि आरोपी छोटू कुमार, बिहार के समस्तीपुर का निवासी और मृतका का पति है। दोनों के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था और महिला अलग रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी बहला-फुसलाकर अंशु को अपने साथ ले गया और 14 अप्रैल को उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी मृतका की बच्ची को साथ लेकर फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और सिम कार्ड भी रास्ते में फेंक दिया। इसके बाद वह जयपुर, अहमदाबाद, सूरत और मुंबई सहित कई शहरों में लगातार ठिकाने बदलता रहा। आखिर में वह बिहार पहुंच गया।


10 हजार का इनामी था आरोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी का लगातार पीछा किया। चार दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले के अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ जारी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: