Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्वाणी

Bansal sadi

मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्वाणी

3 months ago
बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्वाणी

बीकानेर में बारिश को लेकर आई ये खबर, जाने मौसम विभाग की लेटेस्ट भविष्वाणी 

 
बीकानेर। राजस्थान के कुछ हिस्सों में आज मौसम राहतभरा हो सकता है। मौसम विभाग ने आज रविवार को राजस्थान के 4 जिलों के लिए मेघगर्जन, तूफानी हवा का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू जिले में कहीं-कहीं हल्के से माध्यम बारिश मेघगर्जन और गरज चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावनाएं जताई हैं। इसकी गति 30-40 KMPH रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4-5 दिन पारा बढ़ेगा और लू चलेगी। इसके साथ ही कल सोमवार 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है।

आंधी और बूंदाबांदी के बाद अब प्रदेशवासियों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम साफ रहेगा, जिससे धूप का असर बढ़ेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। तापमान बढ़ने के साथ ही राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही अंचलों में कहीं-कहीं झुलसाने वाली 'हीटवेव' (लू) चलने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार को राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के साथ-साथ जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदला। इस दौरान इन क्षेत्रों में बादलों की गर्जना के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद यहां तीन से चार डिग्री तक पारे में गिरावट दर्ज हुई। जयपुर में पांच डिग्री तक पारा गिरा। हालांकि, राज्य के बाकी अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा।

भारतीय मौसम केन्द्र के अनुसार 20 जून को मानसून के राजस्थान के प्रवेश की संभावना है, यह सबसे पहले डूंगरपुर-बांसवाड़ा से टकरा सकता है इसके बाद 25 जून को झालावाड़ में प्रवेश करने के बाद पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ेगा। 30 जून तक आधे राज्य में पूरी तरह छाने के बाद इसके 5 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान में पहुंचने की संभावना है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: