बीकानेर: यहाँ मिला सड़ी-गली अवस्था में अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर: यहाँ मिला सड़ी-गली अवस्था में अज्ञात शव, पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर। जिले के पुगल थाना क्षेत्र में नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी-गली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार यह घटना 24 जुलाई को केडब्ल्यूएम माइनर आरडी-10 में सामने आई। इस संबंध में आडूरी निवासी पंकज सिंह ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि नहर में पीछे की ओर से बहकर एक व्यक्ति का शव आया था, जो पूरी तरह सड़ी-गली अवस्था में था।
सूचना मिलने पर पुगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ