Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

बीकानेर: खल से भरा ट्रेलर पलटा, गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

rk
1 month ago
बीकानेर: खल से भरा ट्रेलर पलटा, गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

बीकानेर: खल से भरा ट्रेलर पलटा, गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

बीकानेर: जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 911 पर एक ट्रक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आई है। हादसा दूध डेयरी के पास हुआ, जहां अचानक ट्रेलर सड़क पर पलट गया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर खल से भरा हुआ था और बीकानेर से अनूपगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन चालक ने सड़क पर आई गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रेलर चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: