Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, चिकित्सा जगत एवं पुलिस प्रशासन के गणमान्यजनों का किया सम्मान

6 hours ago
बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, चिकित्सा जगत एवं पुलिस प्रशासन के गणमान्यजनों का किया सम्मान

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने उत्साह के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, चिकित्सा जगत एवं पुलिस प्रशासन के गणमान्यजनों का किया सम्मान

बीकानेर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा मंडल परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, पुलिस एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि डाॅ. पिन्टू नाहटा, डाॅ. देवेन्द्र अग्रवाल, डाॅ. भूपेन्द्र शर्मा एवं कोटगेट पुलिस थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी तथा उपस्थित व्यापारियों एवं उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ सभी ने राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

समारोह में चिकित्सा एवं पुलिस सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डाॅ. पिन्टू नाहटा, डाॅ. देवेन्द्र अग्रवाल, डाॅ. भूपेन्द्र शर्मा एवं कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी का शॉल एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। वहीं वरिष्ठ उद्योगपति सुभाष मित्तल एवं नरपत सेठिया को उनके दीर्घकालीन योगदान एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ व्यवसायियों एवं उद्योगपतियों का सम्मान मंडल अध्यक्ष जुगल राठी एवं मंडल प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि भारत माता के लाखों सपूतों के त्याग और बलिदान के कारण हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। हमें देश की अखंडता, एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने के लिए मिल-जुलकर कार्य करना होगा। स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों ने देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। इसलिए हमारा भी दायित्व है कि हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी भाईचारे, सेवा भावना और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

गणमान्यजनों ने भी रखे विचार

डाॅ. पिन्टू नाहटा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए हमें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। चिकित्सा क्षेत्र का दायित्व है कि सेवा भावना के साथ जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

डाॅ. देवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब हम अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा से पालन करें। राष्ट्र निर्माण में व्यापार, उद्योग और चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सभी क्षेत्रों को मिलकर देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए।

डाॅ. भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। आपसी भाईचारा, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी ही मजबूत एवं विकसित भारत की आधारशिला है।

कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने कहा कि देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवा पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

सचिव संजय जैन सांड ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल इतिहास की एक तारीख नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली शौर्यगाथा है। यह उन वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने हमें गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया। आज आवश्यकता है कि हम स्वतंत्रता के महत्व को समझें और अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी, सेवा एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करते हुए देश की प्रगति में योगदान दें।

इस अवसर पर सम्मानित वरिष्ठ उद्योगपति नरपत सेठिया एवं सुभाष मित्तल ने व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके नेतृत्व को प्रभावी एवं सक्रिय बताया। उन्होंने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों को एक मंच पर संगठित कर उनके हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य करना सराहनीय पहल है।

कार्यक्रम में वेद प्रकाश अग्रवाल, कमल बोथरा, प्रेम रतन जोशी, सुशील कुमार यादव,समुद्र सिंह राठौड़, जनक प्रकाश हर्ष, शंकरलाल अग्रवाल, श्री भगवान अग्रवाल, विनोद गोयल, के.के. मेहता, हरीश नाहटा, राम अरोड़ा, सुरेश गुप्ता, योगेश भाटी, साजिद सुलेमानी, सत्यनारायण सिंगोदिया, किशन जोशी , शांतिलाल कोचर, बजरंग सेवग, संदीप बुडानिया, डाॅ. नरेश गोयल, दामोदर माहेश्वरी, सुशील करनाणी, पवन पेड़ीवाल, जय नारायण डागा, हरि प्रताप सिंह, पानमल डागा, भंवरसिंह राजपुरोहित, मनोज सोलंकी, विजय बाफना, संग्राम सिंह एवं सुभाष सुराणा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का कुशल संचालन किशन लोहिया ने किया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: