बीकानेर: चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
बीकानेर: चोरों ने घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात व नकदी चोरी
बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के सारुण्डा गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार सुथारों की ढाणी, सारुण्डा निवासी गिरधारी पुत्र विशनलाल ब्राह्मण ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 9 जून की रात अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गए और वहां रखे कीमती जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।
सुबह चोरी की वारदात का पता चलने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(4) और 305(1) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई रामनिवास को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ