बीकानेर: घर में रखे लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ, मामला दर्ज
बीकानेर: घर में रखे लाखों के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास इलाके में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए अटैची में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। परिवादी हरिओम पुत्र पियराराम, जाति जाट, निवासी कालूबास, श्रीडूंगरगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के मुताबिक घटना 2 जुलाई 2026 की रात करीब 2:30 बजे कालूबास क्षेत्र में हुई। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर अटैची में रखे सोने के झुमके, सोने की गलसरी, सोने के पांच नग फूलड़े सहित करीब 300 ग्राम की चांदी की पायल और एक चांदी की तागड़ी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ